ब्रेकिंग
छपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतछपरा में युवक को मारी गोली, पटना रेफर, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेजशराब माफिया के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, SSP ने विपिन सिंह को किया सस्पेंडबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहत

जहरीली शराब पीने से दो लोगों की हालत बिगड़ी! दोनों गंभीर हालत में PMCH रेफर

CHHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से कथित मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों छठ पूजा के दौरान जहरीली शराब पीने से सीतामढ़ी में पांच और गोपालगंज में पांच यानी कुल 10

जहरीली शराब पीने से दो लोगों की हालत बिगड़ी! दोनों गंभीर हालत में PMCH रेफर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में जहरीली शराब से कथित मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों छठ पूजा के दौरान जहरीली शराब पीने से सीतामढ़ी में पांच और गोपालगंज में पांच यानी कुल 10 लोगों के मौत की बात कही जा रही है। इसी बीच सारण में जहरीली शराब पीने से बीमार हुए दो लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल, मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में जहरीली शराब पीने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। फिलहाल दो पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में एक लखनपुर गांव निवासी सतेन्द्र राय को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है वहीं दूसरे पीड़ित ढोरा गिरी को भी इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया है।


पीड़ित ढोरा गिरी ने बताया है कि उसने मंगलवार के दिन गांव के ही सतेंद्र राय से शराब लेकर पिया था जिसमें से थोड़ा सत्येंद्र ने भी पिया था। शराब पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और उसके आंख से कम दिखाई देने के साथ ही सिर में दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे मशरक पीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल भेज दिया और वहां से दोनों को पटना रेफर किया गया है।