ब्रेकिंग
Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦Indian Railway News : Vande Bharat में दाल के अंदर मिला कीड़ा, मां-बेटे ने की शिकायत तो रेलवे कर्मचारियों ने दिया ऐसा जवाब!✦NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में CBI को कोर्ट की फटकार, जांच पर उठाए सवाल, इस दिन होगी अगली सुनवाई✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव

घर के पास रहने वाली लड़की का फेसबुक पर डाला अश्लील फोटो, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 मनचलों को दबोचा

JEHANABAD: सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील फोटो अपलोड करना जहानाबाद के तीन युवकों को काफी महंगा पड़ गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को दबोचा जिसके बाद सभी को जेल

घर के पास रहने वाली लड़की का फेसबुक पर डाला अश्लील फोटो, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 3 मनचलों को दबोचा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD:  सोशल मीडिया पर लड़की का अश्लील फोटो अपलोड करना जहानाबाद के तीन युवकों को काफी महंगा पड़ गया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों को दबोचा जिसके बाद सभी को जेल भेज दिया गया। दरअसल पीड़ित लड़की ने यह आरोप लगाया था कि उसके फोटो को फोटोशॉप पर एडिट कर अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाल दिया गया है। 


पीड़िता ने इसकी शिकायत साइबर थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया फिर अनुसंधान शुरू किया गया। साइबर थाना पुलिस ने तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान किया और इसमें संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिस मोबाइल का उपयोग इन तीनों अश्लील फोटो और वीडियो डालने में किया था उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। 


तीनों आरोपी घोसी थाना क्षेत्र के घोसी बाजार के रहने वाले हैं। ये तीनों आरोपियों का घर भी पीड़िता के घर के पास है। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ मनीष, राहुल, अमरजीत उर्फ रायजी शामिल है। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। तीनों युवकों की करतूत से इलाके के लोग भी हैरान हैं। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता