ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

पेट्रोल की जगह पानी दिए जाने से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पैसे वापस करने के बाद शांत हुआ मामला

JEHANABAD: पेट्रोल की जगह पानी दिए जाने से गुस्साएं लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा मचाया और पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मामला जहानाबाद जिले से एनएच-83 स्थित य

पेट्रोल की जगह पानी दिए जाने से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा, पैसे वापस करने के बाद शांत हुआ मामला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD: पेट्रोल की जगह पानी दिए जाने से गुस्साएं लोगों ने पेट्रोल पंप पर हंगामा मचाया और पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। मामला जहानाबाद जिले से एनएच-83 स्थित यूनिक पेट्रोल पंप का है। जहां दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मियों द्वारा तेल की जगह बाइक में पानी दिया जा रहा था। 


इस बात से गुस्साएं कई लोग अचानक पेट्रोल पंप पर एक-एक कर पहुंचने लगे। सभी एक ही बात कह रहे थे कि पेट्रोल में पानी मिलाया गया है। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इतना कह सभी लोग पेट्रोल पंप पर ही हंगामा करने लगे और पेट्रोल पंप के मालिक के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। 


पेट्रोल पंप पर आए एक ग्राहक ने बताया की उन्होंने 705 रुपए का पेट्रोल भराया था थोड़ी दूर जाने के बाद उनकी गाड़ी बंद हो गई। जिसके बाद उन्होंने बाइक की फ्यूल टंकी को खुलवाया तब बाइक मिस्त्री ने बताया कि टंकी में पेट्रोल की जगह पानी भरा हुआ है। जब वे इस बात की शिकायत लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो देखा की और भी कई लोग यही शिकायत लेकर आएं है। 


पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मियों का कहना था कि इसमें उनका कोई दोष नहीं है। उन्हें तो मालूम तक नहीं है कि पेट्रोल में पानी कैसा आ रहा है। पंप पर तैनात कर्मचारियों मालिक से बात करने की बात कही। लेकिन लोगों के आक्रोश को देखते हुए कर्मचारियों ने पैसा वापस कर दिया जिसके बाद मामला शांत हुआ। 


लेकिन बात यहीं खत्म नहीं होती यह जरूरी है कि इस बात का पता लगाया जाए कि आखिर पेट्रोल में पानी कहा से आया क्योंकि मिलावटी तेल मिलने के परेशानी कस्टमर को होती है और जब यह मामला सामने आता है तो हर कोई इससे पल्ला झाड़ता दिखता है। कर्मचारी मालिक से बात करने की बात कहने लगा है। ऐसे में कस्टमर को सही रूप से पेट्रोल मिले इस पर सभी पेट्रोल मालिकों का ध्यान होना चाहिए।  

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता