ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बालू माफियाओं ने पीट-पीटकर किया अधमरा

JEHANABAD : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भागलपुर के बाद जहानाबाद में भी पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. जहानाबाद में बालू माफियाओं ने पुलिसवालों को पीटा है. इ

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, बालू माफियाओं ने पीट-पीटकर किया अधमरा
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. भागलपुर के बाद जहानाबाद में भी पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया गया है. जहानाबाद में बालू माफियाओं ने पुलिसवालों को पीटा है. इस हमले में पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. हमलावरों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास जारी है.


घटना जहानाबाद जिले के घोसी थाना इलाके की है. जहां दरियापुर गांव के पास बालू माफियाओं ने पुलिस पर जानलेवा हमला किया है. बताया जाता है कि दरियापुर गांव के समीप निजी जमीन से अवैध बालू खनन किया जा रहा था. इसकी सूचना जिला खनन पदाधिकारी को दी गई. खनन पदाधिकारी ने घोसी के थानाध्यक्ष और घोसी थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर राज नंदन शर्मा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया.


पुलिस की टीम जैसे ही छापेमारी करने दरियापुर गांव पहुंची तो अवैध बालू खनन करते हुए एक टैक्टर को जब्त किया. इस दौरान 10 से 15 की संख्या में लाठी-डंडे लिए लोग पुलिसवालों को घेर लिए. उन्होंने पुलिसवालों की पिटाई कर दी. इस हमले में सत्येंद्र सिंह और गुड्डू कुमार दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.


जिला खनन पदाधिकारी मसूदन चतुर्वेदी के लिखित बयान पर चार नामजद और10 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आपको बता दें कि लगभग एक सप्ताह पहले भी जहानाबाद के हुलासगंज थाना इलाके में भी बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला किया था. जिसमें आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे.

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता