ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म! पिस्टल से बर्थडे केक काटते युवक का वीडियो वायरल, स्कॉर्पियो पर चढ़कर खुलेआम लहराया हथियार

JEHANABAD: बिहार में पिस्टल लहराने का सिलसिला पुराना है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं जो बताने के लिए काफी होती हैं कि बिहार में अपराधियों और बदमाशों के मन

बिहार में पुलिस का इकबाल खत्म! पिस्टल से बर्थडे केक काटते युवक का वीडियो वायरल, स्कॉर्पियो पर चढ़कर खुलेआम लहराया हथियार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में पिस्टल लहराने का सिलसिला पुराना है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें सामने आती रही हैं जो बताने के लिए काफी होती हैं कि बिहार में अपराधियों और बदमाशों के मन में पुलिस का कितना खौफ है। ताजा मामला जहानाबाद से सामने आया है, जहां जन्मदिन के मौके पर एक युवक स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर चढ़कर पिस्टल से केक काटता नजर आया है। बर्थडे पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बर्थडे बॉय अपने हाथ में पिस्टल लहरा रहा है और उसी पिस्टल से केक भी काट रहा है। युवक ने स्कॉर्पियो के बोनट पर चढ़कर अपना बर्थडे केक काटा और दोस्तों के साथ जमकर पार्टी मनाया। सभी दोस्तों ने इस बर्थडे बॉय के पार्टी में जमकर डांस भी किया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया से शेयर कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय काको थाना की पुलिस के मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो काको हाई स्कूल के आसपास का है। काको थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। पुलिस के मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पिस्टल लहराने वाले युवक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। इसकी पहचान की जा रही है और पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता