ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

ITBP जवान ने की ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग, SP ने कार्रवाई के दिए आदेश

GOPALGANJ : होली की खुमारी में आईटीबीपी के जवान को ताबड़तोड़ फायरिंग की है। होली में घऱ पहुंचे ITBP जवान के हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी ने

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GOPALGANJ : होली की खुमारी में आईटीबीपी के जवान को ताबड़तोड़ फायरिंग की है। होली में घऱ पहुंचे ITBP जवान के हर्ष फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। एसपी ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।


वायरल हो रहा वीडियो होली के दिन का बताया जा रहा है। जिसमें जवान हर्ष फायरिंग करते नजर आ रहा है। इस वीडियो में एक साथ कई लोग बैठे हुए हैं और यहां पर एक शख्स अपने हाथ मे राइफल लिया हुआ है और हवाई फायरिंग कर रहा है।वो एक नहीं बल्कि दो-तीन राउंड फायरिंग करता है जिसे वहां बैठे कई लोग देख रहे हैं। यह वीडियो गोपालगंज के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव का है।


फायरिंग कर रहा शख्स आइटीबीपी का जवान है। उसका नाम रवि कुमार मिश्रा है। हर्ष फायरिंग का आरोपी जवान मोतिहारी के रक्सौल में भारत-नेपाल बॉर्डर पर तैनात है। बताया जा रहा है कि जवान ने होली की छुट्टी में घर आया था और वहीं उसने फायरिंग की है। एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 



टैग्स