ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

iPhone के लिए मां ने 8 माह के बेटे को बेचा, महंगे मोबाइल से रील बनाना चाहती थी महिला, फिर क्या हुआ जानिये..

DESK: दूसरों को रील बनाते देख एक महिला को रील बनाने का शौक चढ़ा। वह रील बनाने के लिए 8 महीने के बच्चे को लेकर ट्रेवल के लिए निकल गयी। ट्रेवल के दौरान वह जहां रुकती रील बनाना

iPhone के लिए मां ने 8 माह के बेटे को बेचा, महंगे मोबाइल से रील बनाना चाहती थी महिला, फिर क्या हुआ जानिये..
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DESK:  दूसरों को रील बनाते देख एक महिला को रील बनाने का शौक चढ़ा। वह रील बनाने के लिए 8 महीने के बच्चे को लेकर ट्रेवल के लिए निकल गयी। ट्रेवल के दौरान वह जहां रुकती रील बनाना शुरू कर देती थी और उसे सोशल मीडिया पर तुरंत अपलोड करने लगती थी। लेकिन मोबाइल ठीक नहीं रहने की वजह से उसका पिक्चर क्लीयर नहीं आ रहा था। उसे लगने लगा कि अब इस फोन से काम नहीं चलेगा उसे अच्छे और महंगे मोबाइल फोन की जरूरत हो गयी। वह मन ही मन सोचने लगी कि उसके पास आईफोन रहता तो मजा आ जाता। खूब लाइक और शेयर मिलता। फिर क्या था उसकी इसी सोच ने उसे बड़ा कदम उठाने को मजबूर कर दिया। आई फोन के लिए उसने ऐसा कदम उठा लिया कि जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।


इस महिला ने आईफोन के लिए अपने कलेजे के टुकड़े को ही किसी के हाथों बेच दिया। बच्चे की उम्र 8 महीने ही थी। जिसे बेचने के समय महिला का दिल तक नहीं पसीजा। बच्चे को बेचकर उसने महंगा आईफोन खरीद लिया। जिसके बाद उसने नए आईफोन से रील बनाया और फिर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग जान गये कि महिला ने नया आईफोन खरीदा है। महिला बिना बच्चे के घर पहुंची। महिला को घर आते पड़ोसियों ने देखा तो हैरान रह गये। पडोसियों ने देखा कि गोद में बच्चा नहीं है वही हाथ में आईफोन है।


महिला को देख पड़ोसियों को थोड़ा अटपता सा लगा। पड़ोसी इस बात को लेकर हैरान थे कि जिस घर की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि बड़ी ही मुश्किल से ये लोग अपने भोजन का प्रबंध कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में महिला के हाथ में आईफोन देख पड़ोसियों को रहा नहीं गया। उसने महिला से पूछा कि आईफोन कहां से आया और बच्चा कहां है? पड़ोसियों के इस सवाल का जवाब महिला नहीं दे पाई तो पड़ोसियों को पूरा यकीन हो गया कि दाल में कुछ काला है। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला और उसके पति से पूछताछ की तब महिला ने पूरी बात पुलिस को बतायी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस महिला को खोजा जिससे उसने बच्चे को बेचा था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने प्रियंका घोष नामक महिला से बच्चे को बरामद किया। वही बच्चे को बेचने वाली महिला को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के गांधीनगर में महिला कनाई अपने पति जयदेव के साथ रहती थी। वो दो बच्चों की मां है। बेटी सबसे बड़ी है जो सात साल की और बेटा 8 महीने का है। आईफोन के लिए उसने 8 महीने के बेटे को ही बेच दिया था। फिलहाल बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।