ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar News: जमुई में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद एक दिन के लिए इंटरनेट बंद, अब तक 8 लोग गिरफ्तार

घटना के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक दिन का व्यापार बंद रखने का आह्वान किया। लक्ष्मीपुर के व्यवसायियों ने सोमवार को अपनी-अपनी दुकाने बंद रखी और विरोध जताते हुए पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की।

BIHAR POLICE
इंटरनेट बंद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar News: 16 फरवरी रविवार को हनुमान चालीसा पाठ के दौरान दो समुदाय के बीच झड़प हुई थी। जिसमें कई लोग घायल हो गये थे। कई गाड़ियों पर भी ईंट-पत्थर और डंडों से हमला किया गया था जिसमें गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गया। दो पक्षों के बीच तनाव के बाद जिला प्रशासन ने एक दिन के लिए जमुई में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है।  


जमुई में दो पक्षों के बीच झड़प में जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह हिंदू स्वाभिमान प्रांत के नेता नीतीश समेत कई लोग घायल हो गए थे। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती वहां कर दी गयी थी। जमुई के पुरानी बाजार स्थित रामकृष्ण गोशाला में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है। 


घटना झाझा प्रखंड के बालियाडीह गांव की है जहां दो पक्षों के बीच हुई झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था। खुद डीएम अभिलाशा शर्मा और जिले के एसपी मदन कुमार आनंद वहां पहुंचकर पूरी स्थिति का जायजा लिया। झाझा के एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों के बीच झड़प के बाद दो समुदाय के बीच तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कोई अफवाह ना फैलाए इसलिए जिले में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालियाडीह गांव मुस्लिम बहुल इलाका है, जहां रविवार को हिंदू स्वाभिमान के बैनर तले मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ का आयोजन किया गया था। हनुमान चालीसा पाठ से लोग घर लौट रहे थे तभी असामाजिक तत्वों ने पथराव करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडे से गाड़ियों पर हमला किया गिया। कई लोग घायल हो गये। घटना के विरोध में चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एक दिन का व्यापार बंद रखने का आह्वान किया है। 


लक्ष्मीपुर के व्यवसायियों ने अपनी दुकाने बंद कर इसका विरोध जताया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। जमुई नगर परिषद के उपाध्यक्ष सह हिंदू स्वाभिमान प्रांत के नेता नीतीश समेत कई लोग घायल हो गए थे। झाझा SDPO राजेश कुमार ने बताया कि 'पथराव और हमले के मामले में अबतक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।