ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड को NIA ने दबोचा

DESK : लॉकडाउन के बीच एनआईए को इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा करने में सफलता मिली है। एनआईए ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड को हैदराबाद से धर दबोचा है। इस बड़ी कामयाबी के

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DESK : लॉकडाउन के बीच एनआईए को इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा करने में सफलता मिली है। एनआईए ने इंटरनेशनल सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड को हैदराबाद से धर दबोचा है। इस बड़ी कामयाबी के बाद एनआईए को उम्मीद है कि अंतरराष्ट्रीय ह्यूमन ट्रैफिकिंग के साथ-साथ सेक्स रैकेट के नेटवर्क में कुछ बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।


दरअसल बांग्लादेश से अवैध रूप से लड़कियों को भारत लाकर यह अलग-अलग शहरों में वेश्यावृत्ति कराने वाले नेटवर्क के सरगना अब्दुल सलाम को एनआईए ने धर दबोचा है। अब्दुल सलाम के साथ उसकी बांग्लादेशी पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। इनके कई ठिकानों से बांग्लादेश से लाई गई लड़कियां रिहा कराई गई हैं। एनआईए का दावा है कि इस सेक्स रैकेट के खुलासे से कई अन्य बड़े मामलों के तार जोड़ने में आसानी होगी। एनआईए ने पूरी कार्रवाई हैदराबाद में की है। 


इस मामले में पहले ही तीन बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद यूसुफ खान, सोजी और बिट्टी बेगम और खदीजा से समेत एक भारतीय को भी एनआईए ने इस मामले में गिरफ्तार किया है। इन बांग्लादेशियों की मदद करने वाले भारतीय नागरिक अमीन अली को गिरफ्तार किया जा चुका है। मार्च महीने में इन सभी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। बड़ी बात यह है कि इस इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड अब्दुल सलाम फरार चल रहा था लेकिन आखिरकार उसे हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। सलाम के साथ उसकी पत्नी शिवली खातून की भी गिरफ्तारी हुई है। शिवली खातून ने 2012 में बांग्लादेश से भारत में अवैध तरीके से प्रवेश किया था।

टैग्स