ब्रेकिंग
Patna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश

इंस्टाग्राम पर लड़की का रील देख हीरोइन बनाने बुलाया, अब होटल के बंद रूम में कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला

DESK : पिछले कुछ महीनों में देश के अंदर एक नया चलन देखने को मिल रहा है।यहां खुबसूरत दिखने वाली लडकियों को भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर पहले तो उनको घर से दूर करवाया जा

 इंस्टाग्राम पर लड़की का रील देख हीरोइन बनाने बुलाया, अब होटल के बंद रूम में कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : पिछले कुछ महीनों में देश के अंदर एक नया चलन देखने को मिल रहा है।यहां खुबसूरत दिखने वाली लडकियों को भोजपुरी फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर पहले तो उनको घर से दूर करवाया जा रहा है। उसके बाद उनके साथ बंद कमरों में गंदा काम किया जा रहा है। अब एक ताजा मामला दिल्ली के गुरुग्राम से निकल कर सामने आ रहा है। 


दरअसल, भोजपुरी कलाकार का इंटरव्यू करने के बहाने गुरुग्राम के होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इतना ही इस मामले में जानकारी सार्वजनिक करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोपी द्वारा होटल में फर्जी आईडी देकर दूसरे नाम से कमरा बुक करवाया गया था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उद्योग विहार थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 


बताया जा रहा है कि, पीड़िता  एक भोजपुरी कलाकार है और आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करती है। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट है। वह अक्सर इस पर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से महेश पांडे नाम के एक व्यक्ति उनके संपर्क में आया, उसने मुझे भोजपुरी फिल्म उद्योग में काम करने की पेशकश की। उसके बाद 29 जून को उसने साक्षात्कार के बहाने गुरुग्राम के उद्योग विहार इलाके के एक होटल में बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो महेश ने पहले से ही एक कमरा बुक कर लिया था। वह वहां पर उन्हें ले गया और कुछ सवाल पूछने के बाद महेश ने अचानक शराब पीना शुरू कर दिया।


वहीं, पीड़िता ने बताया कि शराब पीते देख वह वहां से जाने लगी। इसी दौरान उसने डरा-धमकाकर उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और दुर्व्यवहार भी किया। जिसके बाद वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आरोपी यहीं नहीं रुका और उसने बाद में अपने कुछ दोस्तों को फोन किया और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद परेशान होकर अब पीड़िता ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। 


इधर, इस घटना को लेकर एसीपी अपराध वरुण दहिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर बुधवार को उद्योग विहार पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी), 34 (सामान्य इरादा) के तहत महेश पांडे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी गुरुग्राम के चकरपुर इलाके का निवासी बताया जाता है। उन्होंने कहा कि वह तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।