ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

पुलिस ने लेडी डॉन को किया गिरफ्तार, चाकू से करती थी हमला, शहर में इससे खौफ खाते थे लोग

DESK : इंदौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल इंदौर पुलिस ने उस लेडी डॉन को अरेस्ट कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में ये

पुलिस ने लेडी डॉन को किया गिरफ्तार, चाकू से करती थी हमला, शहर में इससे खौफ खाते थे लोग
First Bihar
3 मिनट

DESK :  इंदौर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है. दरअसल इंदौर पुलिस ने उस लेडी डॉन को अरेस्ट कर लिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा था. वायरल वीडियो में ये लेडी डॉन एक लड़की को बुरी तरह पिटाई करती हुई दिख रही थी. सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद इंदौर पुलिस इस महिला अपराधी की तलाश में जुट गई. रविवार को आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और ये लेडी डॉन पुलिस के शिकंजे में आ गई.


चार दिन पहले इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र ने 56 दुकान इलाके में एक युवती की सरेराह पिटाई की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. वायरल वीडियो में मुंह पर मास्क लगाकर लेडी डॉन एक लड़की की पिटाई कर रही थी. लेकिन मास्क की वजह से ही इसकी पहचान करने में पुलिस को बहुत परेशानी हो रही थी. लेकिन रविवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच जो दो लेडी डॉन एक वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रही थीं, जिसके बाद इस बात का खुलासा हुआ कि ये दोनों वो ही लेडी डॉन है, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.


दरअसल ये महिलाएं इंदौर की मुख्य सड़क पर राह चलते लोगो को चाकू दिखाकर डराया-धमकाया करती थीं. उनसे भिड़ा करती थीं. आपको बता दें कि बता दे कि इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित इमली साहेब गुरुद्वारे से अरदास कर अपने घर एक्टिवा पर लौट रही दो महिलाओ को पीछे से आ रही दो युवतियों ने टक्कर  मार दी. जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और फिर ये दोनों महिलाएं फौरन चाक़ू निकाल कर धमकाने लगीं. इसके बाद सूचना मिलने पर सराफा पुलिस और मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों युवतियों को पकड़ा और फिर पुलिस दोनों को थाने लेकर आई.


इंदौर एएसपी राजेश व्यास ने बताया कि गिरफ्तार युवतियों के बारे में जानकारी जुताई जा रही है. इससे पहले भी इन दोनों ने मिलकर कई घटनाओं को अंजाम दिया है.  युवतियों का आपराधिक रिकार्ड निकाला जा रहा है. इनके परिवार के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. 

टैग्स