ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रील्स बनाने के चक्कर में ब्लॉगर ने यूट्यूबर से किया रेप, कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर घटना को दिया अंजाम

रात 9 बजे शूटिंग खत्म हुई तब पीड़िता अपने घर जाने लगी तब धोखे से ब्लॉगर मधुकर सिंह ने यूट्यूबर लड़की को नशा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। जिसके बाद मधुकर सिंह उसे एक कमरे में ले गया और गंदा काम किया। इस घटना से पीड़िता काफी सदमे में है।

up news
यूट्यूबर से गंदा काम
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: रील्स बनाने की शौकीन 17 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। नाबालिग यूट्यूबर को ब्लॉगर ने रील बनाने के लिए बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशा मिला दिया जिससे वो बेहोश हो गयी जिसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की जब होश में आई तो देखा कि उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं है। जब उसे पता चला कि जिसके साथ वो रील बना रही थी,उसी ने उसकी इज्जत लूट ली। इस घटना के बाद पीड़िता काफी सदमे में है।


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां फॉरेस्ट क्लब में एक ब्लॉगर ने रील बनाने के लिए 17 साल की लड़की यूट्यूबर को बुलाया था। उसके बुलावे पर वह लड़की वहां पहुंच गयी जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर उसने पिलाया और वारदात को अंजाम दिया। उस वक्त  ब्लॉगर के साथ दो अन्य युवक भी था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मधुकर सिंह ब्लॉगर को अरेस्ट कर जेल भेज दिया। 


बताया जाता है कि पीड़िता ने बयान पर आरोपी मधुकर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। लिखित शिकायत में इस बात की चर्चा है कि पीड़िता रील्स बनाने की शौकीन है। बीते 12 जून की शाम करीब 6 बजे राप्तीनगर के रहने वाले ब्लॉगर मधुकर सिंह के साथ वह फॉरेस्ट क्लब में रील्स बनाने गई थी। मधुकर के साथ उसका दो दोस्त भी वही था। 


जब रात 9 बजे शूटिंग खत्म हुई तब पीड़िता अपने घर जाने लगी तब धोखे से मधुकर सिंह ने नशा मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पिला दिया। जिसके बाद मधुकर सिंह उसे एक कमरे में ले गया और गंदा काम किया। इस घटना से पीड़िता काफी सदमे में है और आरोपी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रही है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को धड़ दबोचा। जिसके बाद उसे जेल भेजा गया। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।