ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Family Five Members Death: मर्डर या सुसाइड? एक ही परिवार के पांच लोगों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

Family Five Members Death: हैदराबाद के मियापुर में एक ही परिवार के पांच लोग अपने घर में मृत पाए गए हैं। पुलिस को आत्महत्या की आशंका है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है, जांच जारी है।

Family Five Members Death
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Family Five Members Death: हैदराबाद के मियापुर थाना क्षेत्र के मक्था महबूबपेट इलाके में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सभी शव रहस्यमयी परिस्थितियों में मिले हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान लक्ष्मैया (60), वेंकटम्मा (55), अनिल (32), कविता (24) और दो वर्षीय बच्चे अप्पू के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से कर्नाटक के गुलबर्गा जिले का रहने वाला था और पिछले छह वर्षों से हैदराबाद में रह रहा था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। 


घटना की गंभीरता को देखते हुए साइबराबाद पुलिस की एक विशेष टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। परिवार के कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि उन्हें मौत का कारण समझ में नहीं आ रहा। जानकारी के अनुसार, लक्ष्मैया एक कंस्ट्रक्शन वर्कर थे। उनकी बेटी कविता और दामाद अनिल आमतौर पर अजीज नगर में रहते थे, लेकिन एक सप्ताह पहले कविता अपने मायके आई थी, क्योंकि वे नया घर तलाश रहे थे।


पुलिस के अनुसार, अनिल भी मजदूरी करता था और बुधवार को उसने एक दोस्त को फोन कर बताया था कि उसे नया घर मिल गया है, और वह गुरुवार को शिफ्ट करने वाला था। इसी बीच यह दर्दनाक घटना हो गई। पुलिस को संदेह है कि इस परिवार पर आर्थिक तंगी और कर्ज का बोझ था, जिसकी वजह से उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता