ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

Bihar Crime News: अवैध संबंध से तंग आकर बीवी के आशिक को पति ने रास्ते से हटाया, हत्या के बाद शव को जमीन में दफनाया

Bihar Crime News: पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने उसके बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव को जमीन में दफना दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब पति अशोक राम ने अपनी पत्नी को इस बात की जानकारी दी कहा कि तुम्हारे आशिक को दफना दिये हैं।

BIHAR POLICE
अवैध संबंध में हत्या
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक सनकी पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया। युवक के लापता होने के बाद जब मामला थाने में पहुंचा तो पुलिस ने जमीन खोदकर शव को बरामद कर लिया। घटना पिपरा थाना के हरनारायना गांव का है। 


दरअसल,पत्नी के अवैध संबंध से तंग आकर पति ने पत्नी के आशिक शुभलाल राम की हत्या कर उसके शव को जमीन में गाड़ दिया था। करीब 10 दिन बाद लोगों को यह जानकारी मिली की शुभलाल राम गायब है। मृतक की मां ने पुलिस को इसकी लिखित जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और आरोपी अशोक राम और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पुलिस ने आरोपियों को जेल तो भेज दिया लेकिन शव को बरामद नहीं कर सकी थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव के ही सत्येंद्र गिरी के खेत में शुभलाल राम का शव जमीन खोदकर बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने भी साक्ष्य जमा किए हैं। बताया जा रहा है कि शुभलाभ राम का अवैध संबंध अशोक राम की पत्नी ललिता देवी से था।


ललिता देवी के पति अशोक राम को जब इसकी भनक लगी तो अशोक राम ने अपनी पत्नी के आशिक को ही रास्ते से हटाने का प्लान बना डाला। उसने शुभलाल राम की पहले हत्या की उसके बाद उसके लाश को जमीन में दफना दिया ताकि कोई सबूत नही रहे। मामले का खुलासा तब हुआ जब अशोक राम ने अपनी पत्नी को ही बता दिया कि तुम्हारे आशिक की हत्या करके हमने जमीन में गाड़ दी है।


चकिया एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। आरोपी की पत्नी और मृतक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही शव को जमीन से खुदाई कर निकालने के बाद उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया वही इस मामले में पहले ही अशोक राम को जेल भेजा जा चुका है।