ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

साथ जिएंगे, साथ मरेंगे: ‘जरा रूको मैं भी आ रही हूं’ पति की मौत से आहत पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम

मध्य प्रदेश के गुना में पति की मौत के बाद एक महिला को ऐसा सदमा लगा कि उसने खौफनाक कदम उठा लिया और अपनी जान दे दी.

crime news
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के गुना जिले के रमगड़ा गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। 32 वर्षीय मुकेश राजपूत की 3 जनवरी को हार्ट अटैक से मौत हो जाने के गहरे सदमे में उनकी पत्नी गीता ने तीन बार आत्महत्या का प्रयास किया। आखिरकार, 7 जनवरी को उन्होंने जहर खाकर अपनी जान दे दी।


पति की मौत से गीता मानसिक रूप से टूट गई थी। उन्होंने पति के शव के पास बैठकर यह भी कहा था कि "तुम घबराओ मत, मैं आ रही हूं।" उन्होंने पहले फांसी लगाने और फिर अपनी कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन दोनों बार उन्हें बचा लिया गया। अंततः, उन्होंने जहर खा लिया और शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


गीता और मुकेश की शादी 2019 में हुई थी और उनके दो बच्चे थे, जिनकी उम्र 2 साल और 4 महीने है। पति की मौत के बाद गीता बेसुध सी हो गई थी और लगातार यही दोहरा रही थी कि वह अपने पति के पास जा रही है। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

टैग्स