ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Blast: ईद से पहले मस्जिद में जोरदार धमाका, मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस; इलाके में हड़कंप

Blast: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां ईद से ठीक एक दिन पहले मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के

explosion in the mosque before Eid
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Blast: बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां ईद से ठीक एक दिन पहले मस्जिद में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पुलिस के अनुसार जिलेटिन की छड़ों से विस्फोट हुआ है। गनीमत की बात रही थी धमाके में कोई हताहत नहीं हुआ है।


दरअसल, महाराष्ट्र के बीड जिले के जियोराई तहसील के अर्धा मसला गांव में स्थित एक मस्जित में यह धमाका हुआ है। धमाके के कारण मस्जिद का अंदरूनी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ईद के बीच मस्जिद में धमाके के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।


गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मस्जिद के पिछले हिस्से से अंदर घुसा और जिलेटिन की छड़े रखी और उसके बाद उसमें धमाका हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसपी के साथ साथ तमाम बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और घटना से जुड़ी जानकारी ले रहे हैं। बम निरोधक दस्ता और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है।