ब्रेकिंग
बिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लानबिहार पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई: थानाध्यक्ष समेत 9 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, नशा तस्करों से सांठगांठ के आरोपसादे कागज पर अंगूठा-दस्तखत कराया, फिर बैंक से उठा लिया करोड़ों का लोन... मुजफ्फरपुर में कर्ज के बोझ तले दबीं जीविका दीदियां‘किसी को अधिकार नहीं कि वह पार्टी की गरिमा को धूमिल करें’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोली JDUपटना से लापता 10वीं की छात्रा का लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास मिला शव... 3 युवकों पर अपहरण-दुष्कर्म का केस दर्जBihar Panchayat Election: मुखिया बनने का सपना देख रहे हैं तो पढ़ लें ये खबर! पंचायत चुनाव से पहले बदलेगा पूरा गणित, CM सम्राट ने साफ किया प्लान

होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के स्टेशन चौक के पास बाबा का ढाबा होटल के एक कमरे से विशाल नाम के युवक का फंखे से लटका हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई और काफ

होटल के कमरे में पंखे से लटका मिला युवक, इलाके में सनसनी
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : समस्तीपुर के स्टेशन चौक के पास बाबा का ढाबा होटल के एक कमरे से विशाल नाम के युवक का फंखे से लटका हुआ शव मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास में सनसनी फैल गई और काफी संख्या में लोग होटल में जुट गए. होटल के रजिस्टर में दर्ज जानकारी के मुताबिक यह युवक बेगूसराय जिले के तेघरा का रहने वाला था. 


जानकारी के अनुसार युवक शुक्रवार से ही होटल में ठहरा हुआ था. दिन भर जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला और दरवाजा को बाहर से खटखटाया भी गया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई. फिर होटल के कर्मचारियों ने इसकी जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी. पुलिस की मौजूदगी में जब दरवाजे को धक्का देकर खोला गया तो युवक पंखे से लटका हुआ पाया गया. हालांकि होटल के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.


पुलिस ने मृतक के परिजनों से मोबाइल पर बात कर उसके पहचान की पुष्टि कर ली है. अबतक आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है. इधर नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने बताया कि शुरुआती तौर पर देखने से यह सुसाइड का मामला ही लगता है, बाकी जानकारी मृतक के परिजन के यहां पहुंचने के बाद ही मिल पाएगी. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ramesh Rai

FirstBihar संवाददाता