ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

हॉस्पिटल में कॉल गर्ल लाए जाने पर डीएम ने की कार्रवाई, अस्पताल प्रबंधक का हुआ तबादला

VAISHALI: वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉल गर्ल लाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। सदर अस्पताल के प्रबंधक महजर अली का तबादला कर दिया गया है। सदर अस्पताल के प्रब

हॉस्पिटल में कॉल गर्ल लाए जाने पर डीएम ने की कार्रवाई, अस्पताल प्रबंधक का हुआ तबादला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कॉल गर्ल लाए जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। सदर अस्पताल के प्रबंधक महजर अली का तबादला कर दिया गया है। सदर अस्पताल के प्रबंधक महजर अली से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया था लेकिन उन्होंने फुटेज उपलब्ध नहीं कराया जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है। वैशाली के जिलाधिकारी यसपाल मीणा के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है।


गौरतलब है कि वैशाली सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ था। अस्पताल के कैदी वार्ड में सजायाफ्ता कॉल गर्ल के साथ रंगरेलियां मना रहा था। कॉल गर्ल दूसरे प्रदेश से बिहार बुलाई गई थी। इस बात की सूचना मिलते ही करताहा SHO प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे तब इस मामले की पोल खुली। सदर अस्पताल से इस तरह का मामला सामने आना काफी शर्मनाक था। 


यहां कैदी वार्ड में दूसरे राज्य से कॉल गर्ल को बुलाया गया था और सभी कर्मचारी लड़की के साथ रंगरेलियां मना रहे थे। करताहा SHO प्रवीण कुमार को इस बात की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद वह तुरंत खुद वे अस्पताल के कैदी वार्ड में पहुंच गए जहां के नज़ारे को देखकर खुद उनके भी होश उड़ गए। 


SDPO ने कॉल गर्ल, वार्ड बॉय समेत कई को अपने साथ थाने ले गए। जिनसे पूछताछ की गयी। SDPO ने बुधवार की रात ये कार्रवाई की जिससे सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया था। अब इस मामले में कार्रवाई की गयी है अस्पताल के प्रबंधक महजर अली का तबादला किया गया है। वैशाली डीएम के आदेश पर यह कार्रवाई की गयी है।