ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार : हॉस्पिटल के गेट पर डॉक्टर और नर्स को गोलियों से भूना, नर्स की स्पॉट डेथ

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हॉस्पिटल के गेट पर डॉक्टर और नर्स को गोली मार देने की घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल ह

बिहार : हॉस्पिटल के गेट पर डॉक्टर और नर्स को गोलियों से भूना, नर्स की स्पॉट डेथ
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हॉस्पिटल के गेट पर डॉक्टर और नर्स को गोली मार देने की घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. गोलीबारी की इस घटना में जहां नर्स की मौके पर ही मौत हो गई वहीं डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि उन्हें तीन गोली मारी गई है. 


घटना सीतामढ़ी डुमरा रोड के सरकारी अतिथि के सामने एक क्लिनिक में हुई. मृत नर्स का नाम बेबी कुमारी है जबकि घायल डॉक्टर शिव शंकर महतो बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, डॉक्टर अपनी कार से उतरकर हॉस्पिटल में जा रहे थे. तभी पीछे से दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दी जिसमें नर्स और डॉक्टर दोनों को गोली लग गई. गोली लगने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि तीन गोली लगने के बाद डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. 


मामले की जानकारी मिलने पर पहुंचे सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय ने बताया कि यह घटना पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई लग रही है. डॉक्टर शिव शंकर महतो की दो शादियां हुई है जिसको लेकर यह घटना होने की आशंका व्यक्त की जा रही है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. एक व्यक्ति को डिटेन भी किया गया है. 


घटना की सूचना के बाद डॉक्टर के परिवार में मातम का माहौल कायम है. वहीं मृतका बेबी कुमारी की मौत की खबर सुनने के बाद उनके परिवार वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता