ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

नालंदा में प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंजाम: प्रेमी ने की प्रेमिका की गला रेतकर हत्या, शव को सूटकेस में बंद कर फेंका

अमित और पूजा पिछले 4 साल से एक दूसरे को जानते थे और एक दूसरे से प्यार करते थे। हसूली से पूजा की गला रेत कर हत्या के बाद प्रेमी ने शव को सूटकेस में बंद कर ई-रिक्शा से सोहसराय के नाले में फेंक दिया।

bihar
सनकी प्रेमी ने किया कत्ल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा जिले में प्रेम-प्रसंग के चलते एक सनकी युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। घटना बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला की है, जहां अमित कुमार नामक युवक ने अपनी प्रेमिका पूजा कुमारी की गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर सुनसान इलाके में फेंक दिया।


मिली जानकारी के अनुसार, पूजा कुमारी नर्सिंग की तैयारी कर रही थी जबकि अमित कुमार किसी निजी संस्थान में कार्यरत था। दोनों के बीच पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध थे। हाल ही में दोनों एक कमरे में मिले थे, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी विवाद के दौरान अमित ने अपनी प्रेमिका की निर्मम हत्या कर दी। 


सदर डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि आरोपी अमित कुमार ने पूजा को अपने कमरे पर बुलाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को एक नए सूटकेस में बंद कर रात के अंधेरे में सोहसराय थाना क्षेत्र के पटेलनगर के पास एक सुनसान स्थान पर फेंक दिया।पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार को कमरे से बरामद किया गया है, जहां खून के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की निशानदेही पर सूटकेस और अन्य साक्ष्यों की तलाश में जुटी है।