ब्रेकिंग
104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाSTET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँची104 फीट ऊंचा केसरिया स्तूप आज भी रहस्य, 28 साल बाद भी नहीं खुला राज; जमीन के नीचे छिपा है हजारों साल पुराना इतिहासबॉस की DP लगाकर अकाउंटेंट से ठगे 30 लाख रुपये, व्हाट्सऐप पर मैसेज कर दिया था पेमेंट का झांसाSTET परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; अक्टूबर में रिजल्ट की तैयारीTRE-4 में सीटों की संख्या बढ़ाने के संकेत, STET और रिक्तियों को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा बयानप्रेमी के लिए सऊदी में पति-बेटे को छोड़ भारत पहुँची शबाना... बॉयफ्रेंड से धोखा मिला तो मासूम बेटी संग ट्रेन के आगे पहुँची

होमगार्ड जवान हत्याकांड में 3 सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, पीट-पीटकर चाचा की ले ली थी जान

BEGUSARAI: हत्या के एक मामले में बेगूसराय की कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना श्रीवास्तव ने मामले में तीनों आरोपियों को दोषी क

होमगार्ड जवान हत्याकांड में 3 सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, पीट-पीटकर चाचा की ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: हत्या के एक मामले में बेगूसराय की कोर्ट ने तीन सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कल्पना श्रीवास्तव ने मामले में तीनों आरोपियों को दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा कोर्ट ने दोषियों के ऊपर जुर्माना भी लगाया। पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है।


दरअसल, 22 फरवरी 2021 को होमगार्ड जवान राम लोटन सिंह बेगूसराय जेल से ड्यूटी करके अपने घर मोहनपुर बाइक से जैसे ही घर के सामने दरवाजे के पास पहुंचे, तभी संतोष सिंह, सुबोध सिंह, रणधीर सिंह उर्फ रणबीर कुमार ने होमगार्ड जवान को घेर लिया और पीट-पीटकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बेरहमी से मारपीट करने के कारण होमगार्ड जवान राम लोटन सिंह की मौत हो गई थी।


भूमि विवाद को लेकर होमगार्ड जवान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी थी जबकि चार से पांच लोग घायल भी हो गए थे। मृतक होमगार्ड जवान के बेटे बमबम कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला कोर्ट में पहुंचा और करीब ढाई साल बाद कोर्ट ने मोहनपुर निवासी सुबोध सिंह, संतोष सिंह और रणधीर सिंह उर्फ रणबीर कुमार को हत्या सहित कई धाराओ में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 



रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता