ब्रेकिंग
जीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारीजीतन राम मांझी की मांग: गुजरात मॉडल की तर्ज पर बिहार में शराबबंदी कानून को बनाया जाए अधिक प्रभावीनालंदा में पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम हंगामाBihar News: जिस पुल को जर्जर बता कर आम लोगों के लिए बंद किया उस पर फर्राटे से दौड़ा मंत्री का काफिला, हैरान रह गये स्थानीय निवासी खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार: आलीशान मकान, विदेशी गाड़ियां और फर्जी पहचान का बड़ा खेल उजागरदिल्ली में नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद पटना लौटे निशांत, स्वास्थ्य योजनाओं और भविष्य की रणनीति की दी जानकारी

होली के दिन महिला ने दी जान, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने होली के दिन फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद की है। मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के गंगा प्रस

होली के दिन महिला ने दी जान, प्रेमी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक महिला ने होली के दिन फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद की है। मृतका की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद वार्ड 14 निवासी चंद्रकांत राय का 30 वर्षीय पत्नी रितु देवी के रूप में हुई। 


ब्लैकमेलिंग की शिकार !

मृतका के भतीजा विशाल कुमार ने बताया कि मेरा चाची ने होली के दिन अपने घर में ही फंदे से लटक रहीं थी, फिर दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतार कर  अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर मुझे आशंका है की चाची और मेरे चाचा के दोस्त के बीच प्रेम प्रसंग के बात है! क्योंकि मेरे चाचा चंद्रकांत राय का दोस्त मनीष कुमार के द्वारा प्रताड़ित और ब्लैकमेलिंग लगातार किया जाता था इसी वजह से मेरी चाची ने ये कदम उठाई है। 


मृतका के भतीजे ने बताया कि मेरे चाचा और उनके दोस्त मनीष बराबर घर में आकर शराब पीता था, जिसका मैने पहले भी विरोध किया था। विरोध के कारण चाचा चाची ने मुझसे बात करना छोड़ दिया था। यही वजह है की होली के दिन किसी बात को लेकर मनीष और चाची रितु देवी के बीच कहां सुनी हुई होगी, फिर ब्लैकमेलिंग करने का धमकी दिया होगा। हो सकता है दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होगा या शादी का दबाव बना रहा होगा। या फिर मनीष कुमार के पास कुछ आपत्तिजनक ऐसी तस्वीर होगी। क्योंकि मोबाइल पर लास्ट कॉल मनीष कुमार से ही हुई है। इसी बात को लेकर मानसिक प्रताड़ित होकर मेरी चाची ने फंदे से लटक कर जान दे दी है। 


मृतका के घर के सामने है मनीष का घर 

इस बात की जानकारी मृतका की बड़ी बेटी ने भी दी कि शंभू राय का लड़का मनीष कुमार लगातार कॉल करता था। मम्मी के साथ रूखा व्यवहार करता था और टॉर्चर करने की कोशिश करता था। मौत के बाद परिजनों का का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता