ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

पति ने ही कर दिया पत्नी की आबरू का सौदा, हैवान ने रुपयों के लिए दोस्तों के सामने परोसा

DESK : पैसों की लालच में एक पति ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। यहां एक जुआरी पति ने रुपयों के

पति ने ही कर दिया पत्नी की आबरू का सौदा, हैवान ने रुपयों के लिए दोस्तों के सामने परोसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : पैसों की लालच में एक पति ने पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया। रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। यहां एक जुआरी पति ने रुपयों के लालच में अपनी ही पत्नी की आबरू का सौदा कर डाला। इतना ही नहीं उसने पत्नी को वेश्यावृति के घिनौने कारोबार में धकेलने की भी कोशिश की। पीड़ित महिला किसी तह पुलिस के पास पहुंची और पति समेत 8 लोगों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया।


दरअसल, सुभाषनगर निवासी महिला की शादी 19 साल पहले हुई थी। पति को जुए की बुरी लत थी। इस बुरी लत के कारण पति ने उसके जेवर और रुपये जुआ में उड़ा दिए।यहां तक की पत्नी का मंगलसूत्र भी बेच दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को अपने दोस्तों के सामने परोसना शुरू कर दिया। वेश्यावृत्ति में धकेलने के बाद बदायूं के कुंवर गांव इलाके में उसका सौदा कर दिया। कुंवर गांव में महिला को बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस हेल्पलाइन और जिला प्रोबेशन अधिकारी को सूचना दिए जाने का बाद  पुलिस की एक टीम ने उसे कुंवर गांव से मुक्त कराया।


महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह उशका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा था। जुआ के लिए रुपए छीन लिए और जेवर भी बेच दिया। पति उसके बच्चों से भीख मंगवाने और मकान बेचने की धमकी देता था। जिसके कारण वह सबकुछ बर्दास्त कर रही थी। लेकिन जब पति ने दूसरे के हाथ बेच दिया। तब उसके सब्र का बांध टूट गया और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। इधर, थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी पति और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।