ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

हत्या या आत्महत्या: मधुबनी में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी

MADHUBANI: मधुबनी में 17 वर्षीय युवती की लाश गांव के एक पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना मधुबनी में पतौना थाना क्षेत्र के जगवन मनीराबाद गांव की है। जहां

हत्या या आत्महत्या: मधुबनी में पेड़ से लटका मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में 17 वर्षीय युवती की लाश गांव के एक पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना मधुबनी में पतौना थाना क्षेत्र के जगवन मनीराबाद गांव की है। जहां मृतका की पहचान मनीराबाद गांव निवासी विनोद सहनी की पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। पेड़ पर लटके शव पर जब ग्रामीण की नजर गयी तब यह बात जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। 


देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पतौना थाने के थानेदार राजकिशोर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे जिसके बाद पेड़ से लटकती लाश को नीचे उतारा गया और पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। 


युवती की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या किया है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। वही इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मधुबनी से कुमार गौरव की रिपोर्ट

टैग्स