ब्रेकिंग
Bihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षणBihar police : वर्दी, व्हाट्सऐप और ‘प्राइवेट फोटो’! SHO ने महिला सिपाही को वीडियो वायरल करने की दी धमकी , पूर्णिया पुलिस में मचा हड़कंप; अब DGP से हुई शिकायत विदेश में नौकरी का सपना होगा आसान! बिहार के युवाओं के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान, एजेंटों के चक्कर से भी मिलेगी राहत‘बात करने की तमीज सीखिए…’ विधायक प्रफुल्ल मांझी और हेडमास्टर के बीच तीखी बहस, Audio वायरलBihar News : 17 अगस्त से बिहार में बदल जाएगी जमीन-फ्लैट रजिस्ट्री! कागज से छुटकारा, डीड से स्टांप तक सब ऑनलाइनबिहार के मदरसों में अब AI और रोबोटिक्स की होगी पढ़ाई, 3,588 मदरसों के छात्रों को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

हत्या के बाद महिला के शव को घर में बांस से लटकाया, पति ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों पर लगाया गंभीर आरोप

BANKA: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के सगुनिया गांव में एक महिला की हत्या के बाद लाश को बांस से लटका दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके

हत्या के बाद महिला के शव को घर में बांस से लटकाया, पति ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों पर लगाया गंभीर आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BANKA: बांका के धोरैया थाना क्षेत्र के सगुनिया गांव में एक महिला की हत्या के बाद लाश को बांस से लटका दिया गया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतका के पति ने अपनी मां, भाभी और भतीजा पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। मृतका की पहचान सगुनिया गांव निवासी मोहम्मद रियाज आलम की 27 वर्षीय पत्नी जुबेदा के रूप में हुई है। मृतका के पति रियाज ने बताया कि जुबैदा अपने 4 बच्चों क़े साथ घर में अकेली थी और वह दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। यहां उनकी पत्नी की हत्या कर शव को घर में बांस से लटका दिया गया। 


इसकी सूचना उनके बेटे यासीन ने दी। सूचना मिलते ही दिल्ली में काम धंधा छोड़ वे घर पहुंचे। मृतका के पति ने अपनी मां बीबी खतीजा, भतीजी तबस्सुम और भाभी जूलिसा पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद मृतका की सास, भतीजी और गोतनी सहित ससुराल के अन्य सदस्य फरार हो गये।थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने क़े बाद ही घटना के सही कारणों को पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। 


मृतका के पति ने बताया कि चार बच्चों के साथ पत्नी बांका में रहती थी और वो कमाने के लिए दिल्ली चला गया था। घर पर उनकी मां, भाभी और भतीजी पत्नी जुबेदा से बराबर झगड़ा किया करते थे। उसे काफी प्रताड़ित किया करते थे। जुबेदा चुपचाप यह सब सहती आ रही थी। इस बार तो इन लोगों ने मिलकर उसकी जान ही ले ली। मृतका के पति ने मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।