ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बेगूसराय के छोरा हमरा रंगदार चाही गे... सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

BEGUSARAI: पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में हथियार लहराने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग हथियारों का खुलेआ

बेगूसराय के छोरा हमरा रंगदार चाही गे... सोशल मीडिया पर हथियार लहराते युवक का वीडियो वायरल, पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BEGUSARAI: पुलिस और सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद बिहार में हथियार लहराने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग हथियारों का खुलेआम प्रदर्शन करते दिखते हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है, जहां हथियार लहराने का वीडियो वायरल हुआ है।


वायरल वीडियों में एक लड़का हाथ में हथियार लेकर डीजे की धुन पर डांस करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो चकिया थाना क्षेत्र का है, जहां डीजे की धुन पर एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने के धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं हालांकि वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार-झारखंड नहीं करता है।


आप देख सकते हैं किस तरह से एक युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर डीजे की धुन भोजपुरी गाने पर हथियार लहराते नजर आ रहे हैं। बताते चले कि बिहार की बिगड़ी कानूनी व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समीक्षा बैठक करते हैं लेकिन दूसरी तरफ युवक के द्वारा बेखौफ होकर हथियार लहराते से बाज नहीं आ रहे हैं।


एसपी मनीष के निर्देश पर चकिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने वायरल वीडियो की जांच करते हुए चकबली गांव से आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम ने एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता