ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

हथियार के बल पर चचेरे भाइयों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़ित परिवार को जान से मारने की दी धमकी, सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

BEGUSARAI: भाई और बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बेगूसराय में सामने आयी है। जहां तीन भाइयों ने मिलकर हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आ

हथियार के बल पर चचेरे भाइयों ने नाबालिग से किया दुष्कर्म, पीड़ित परिवार को जान से मारने की दी धमकी, सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: भाई और बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना बेगूसराय में सामने आयी है। जहां तीन भाइयों ने मिलकर हथियार के बल पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपियों ने पीड़िता की मां के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। बेगूसराय के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोरिया गांव में हुई इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं। 


पीड़िता ने बताया कि हथियार के बल पर उसके चचेरे भाई ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि छह महीने से उसके साथ गलत हो रहा था। डर के कारण वह यह बात छिपाती आ रही थी। लेकिन इस बार उसकी चाची ने उसे देख लिया तब हिम्मत जुटा कर उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी।


वहीं पीड़िता की माँ ने बताया कि उसके अपने ही डरा धमका कर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया करता था। डर के कारण उसने इस बात सूचना पुलिस को सूचना नहीं दी। अपनी शिकायत लेकर वह गांव के मुखिया के दरवाजे पर भी गई लेकिन चुनाव के बाद मदद करने की बात कहकर वे टालते रहे। पीड़िता की मां ने बताया कि वह मजदूरी करती हैं और किसी तरह मजदूरी के पैसों से परिवार की परवरिश करती हैं। उसके पति हमेशा बीमार रहते हैं।


मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोरिया निवासी विष्णु सहनी, मंजीत सहनी, शिवा सहनी और रोहित साह पर पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की मां ने बताया कि सभी आरोपी डरा धमकाकर उसकी बेटी के साथ छह माह से दुष्कर्म करता आ रहा था। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को यह धमकी दी थी कि यह बाद परिवार वालों को बताएगी तो सभी को मार डालेंगे। इसी डर से पीड़िता ने यह बात परिजनों से छिपायी। वहीं मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने भी घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला छह माह पुरानी है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता