ब्रेकिंग
होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली होम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे शराब तस्कर, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, होली में खपाने की थी योजना

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। होली में शराब बेचने के लिए बड़ी खेप मंगवाई गयी थी लेकिन अरवल में उत्पाद व

'हम नहीं सुधरेंगे' की तर्ज पर काम कर रहे शराब तस्कर, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, होली में खपाने की थी योजना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है इसके बावजूद शराब के धंधेबाज अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। होली में शराब बेचने के लिए बड़ी खेप मंगवाई गयी थी लेकिन अरवल में उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। एक मैजिक वैन से भारी मात्रा में विदेशी शराब पुलिस ने जब्त किया है वही वैन के ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। 


रविवार को अरवल उत्पाद विभाग को मिली बड़ी कामयाबी मिली है। जांच के दौरान अरवल- औरंगाबाद बॉर्डर स्थित  एन एच139 ठाकुर बिगहा के समीप  वाहन जांच के दौरान मैजिक भान  से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया ने बताया कि होली पर्व को लेकर अरवल औरंगाबाद बॉर्डर स्थित ठाकुर बीघा एन एच139 के समीप उत्पाद विभाग  निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच किया जा रहा था, इसी क्रम में औरंगाबाद की ओर से आ रही एक मैजिक भान को शक के आधार पर रोकी गई जहां चालक हाव भाव खाने लगा पुलिस को शक हुआ कि इसमें अवैध रूप से समान लोडेड है| 


उत्पाद विभाग की टीम ने गाड़ी को जप्त कर  थाना परिसर लाई  उसके बाद गाड़ी  में रखी गई शराब की गिनती की गई तो 750ml का 118  पीस जिसमें शराब की मात्रा 88.50  लीटर अंग्रेजी शराब पाया गया| चालक से पूछताछ किया गया था उन्होंने बताया कि हमें शराब की गाड़ियां औरंगाबाद में दी गई थी जिसे पटना पहुंचाना था| गिरफ्तार चालक धर्मवीर कुमार ,जिला वैशाली का रहने वाला बताया जाता है| चालक के खिलाफ उत्पाद अधिनियम का मामला दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है| फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम जीपीएस के आधार पर अन्य सदस्यों का पता लगाने में जुट गई है|

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें