ब्रेकिंग
नेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपयेनेपाल में फ्लैश फ्लड से बिहार को खतरा, तेजस्वी यादव ने सरकार से की तैयारी पूरी करने की अपीलनेपाल में बाढ़ के बाद सारण में फ्लैश फ्लड का खतरा, परसा-मकेर के सीमावर्ती इलाकों में अलर्टहिमालया विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ओणम पर्व, प्राकृतिक रंगोलियों ने मोहा मनमुजफ्फरपुर में रक्षाबंधन से पहले फूड सेफ्टी विभाग का बड़ा एक्शन, 105 किलो नकली पनीर समेत सड़ी मिठाइयां जब्तबिहार की ग्रेजुएट बेटियों को सरकार का तोहफा, इस तारीख तक खाते में आएंगे 50-50 हजार रुपये

'हम ना सुधरम' : बगहा में शराबबंदी की खुली पोल, घंटों ड्रामा करता रहा नशेड़ी, नहीं पड़ी पुलिस की नजर

BAGAHA: बिहार में 6 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद ना तो शराब बेचने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराबबंदी की पोल खोलती

'हम ना सुधरम' : बगहा में शराबबंदी की खुली पोल, घंटों ड्रामा करता रहा नशेड़ी, नहीं पड़ी पुलिस की नजर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बिहार में 6 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद ना तो शराब बेचने वाले सुधर रहे हैं और ना ही शराब पीने वाले ही अपनी आदतों से बाज आ रहे हैं। शराबबंदी की पोल खोलती तस्वीर बगहा के रामनगर से सामने आई है। जहां एक शख्स ने इतनी शराब पी ली कि वह सुध बुध ही खो बैठा और घंटों ड्रामा करने लगा।


शराब के नशे में धुत शख्स ठीक से चल नहीं रहा था। दो कदम चलने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ जा रहा है। कई घंटे तक तो वह जमीन पर ही बेसुध पड़ा रहा लेकिन किसी पुलिसकर्मी की नजर उस पर नहीं गयी। बाद में मीडिया के कैमरे को देखते ही नशेड़ी किसी तरह वहां से निकला। लेकिन इस दौरान उसकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गयी जो बिहार की शराबबंदी कानून की पोल खोलने का काम कर रहा है।


शराब के नशे में धुत होकर अस्पताल से लेकर मुख्य सड़क तक नशेड़ी युवक ने घंटों ड्रामा भी किया। लेकिन सरकार की ना तो उत्पाद विभाग की टीम की नजर गयी और ना ही बगहा पुलिस ही शराबी तक पहुंच पाई।


बता दें कि बिहार में शराब पीने और बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध है लेकिन इसके बावजूद शहर के मुख्य सड़क पर शराबी का यह कारनामा प्रशासनिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। इस शराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल होने लगा है। लेकिन रामनगर थाने की पुलिस इससे बेखबर है। सवाल यह उठता है कि जब बिहार में शराब बंद है तो फिर इस शराबी को शराब का नशा कैसे चढ़ गया। इस तरह की तस्वीरें आए दिन देखने को मिलती है।