ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

हाजीपुर में दिनदहाड़े बैंक कर्मी से 1.19 लाख की लूट, बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज

हाजीपुर में दिनदहाड़े बैंक कर्मी से 1.19 लाख की लूट, बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर में गन पॉइंट पर बंधन बैंक के कर्मचारी से 1 लाख 19 हजार रुपए बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट लिया। लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गये। 


बताया जाता है कि बंधन बैंक का कर्मचारी सदर थाना क्षेत्र इलाके से  कलेक्शन करके बैंक जा रहा था तभी इस दौरान नगर थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव में बाइक सवार दो अपराधियों ने जबरन उसे रुकवाया और गन पॉइंट पर एक लाख 19 हजार रुपया, मोबाइल, टैब, मार्फो मशीन और लोन फॉर्म लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


बंधन बैंक कर्मी की पहचान समस्तीपुर निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही सदर और नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। बताया जाता है कि जिस इलाके में लूट की घटना हुई वह दो थाने का बॉर्डर है। सदर थानाध्यक्ष राजन पांडेय ने इसे संदिग्ध बताया है। कहा कि बंधन बैंक कर्मी मेन रास्ते को  छोड़कर ग्रामीण रास्ते से जा रहे थे। उन्होंने रास्ता क्यों बदला इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता