ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

हाजीपुर में अपराधियों का तांडव जारी, वार्ड पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या

VAISHALI: हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से भून डाला। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम की है। इस घटना से इलाके म

हाजीपुर में अपराधियों का तांडव जारी, वार्ड पार्षद पंकज राय की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: हाजीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद को गोलियों से भून डाला। घटना सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। 


हाजीपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 निवासी चंद्रिका राय के बेटे वार्ड पार्षद पंकज राय को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने 10 से 15 राउंड फायरिंग की। वार्ड पार्षद अपने कपड़े के दुकान पर बैठे हुए थे तभी अपराधियों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पुलिस से कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। 


वार्ड 5 के पार्षद पंकज राय पहली बार वार्ड पार्षद बने थे। जानकारी के अनुसार पंकज राय अपने घर के बगल में एक कपड़ा के दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक पल्सर पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचकर अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरु कर दिया। बदमाशों ने पंकज राय को तीन गोली मारी है। गोली चने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से परिवार वालों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया। डॉक्टर ने जांच के बाद मृत्य घोषित कर दिया।


 घटना के संबंध में घायल के परिवार वालों के द्वारा बताया गया कि पंकज राय घर के बगल में एक कपड़ा दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक पल्सर बाइक पर 3 बदमाश मौके पर पहुंचकर पंकज राय के ऊपर गोली चलाने लगा। गोली चलने के बाद पंकज राय जान बचाकर घर के अंदर भागने लगे इसी दौरान बदमाशों ने घर में घुसकर पंकज राय को गोली मार दिया। पंकज राय को तीन गोली मारी गई है। 


पूर्व में विवाद को लेकर थाना में वार्ड पार्षद के द्वारा 6 महीना पहले आवेदन दिया गया था। आवेदन के आलोक में सदर थाना के पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।  वहीं इसकी  सूचना मिलते ही मौके पर वैशाली एसपी भी पहुंचे वहीं राजद के विधायक मुकेश रोशन भी सदर अस्पताल पहुंचे विधायक ने बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया तो बताया कि वार्ड पार्षद राजद के सक्रिय कार्यकर्ता थे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें