ब्रेकिंग
बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल✦बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल… अंदर तड़पता रहा मरीज, बाहर लोगों ने धक्का देकर स्टार्ट की एंबुलेंस✦होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला रियल एस्टेट कंपनी की मैनेजर का शव, एक दिन पहले पति-ससुराल पर लगाया था गंभीर आरोप✦पटना में आज 50 से ज्यादा इलाकों की बिजली रहेगी गुल... बाकरगंज से शेखपुरा तक पावर कट, देखें पूरी लिस्ट✦बिहार के 21 पुराने एयरपोर्ट पर फिर जगी उड़ान की आस... सिविल एविएशन विभाग ने 21 जिलों के डीएम को भेजा पत्र✦Bihar Weather: बिहार में मानसून की विदाई शुरू... अब बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 5 अक्टूबर तक क्या रहेगा हाल

Bihar Crime News: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर महिला को मारी गोली

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में बेखौफ अपराधियों ने खूब तांडव मचाया. बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News:  बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक लोगों को अपनी गोली का निशाना बना रहे हैं। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद अपराध की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना हाजीपुर से सामने आई है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार दी। इस घटना के बाद पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


दरअसल, हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के जितन चौक पर अपराधों का दुस्साहस देखने को मिला है, जहां दिनदहाड़े अपराधियों ने घर में घुसकर एक महिला को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और घायल महिला को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने पहले आवाज देकर घर में मौजूद युवक को घर से बाहर बुलाया और इसके बाद पीने के लिए पानी मांगा। युवक जैसे ही पानी लाने घर के अंदर गया, इसी दौरान सभी चार अपराधी घर के अंदर घुस गए और अंदर से  घर के दरवाजे को लॉक कर दिया। इसके बाद लूटपाट की घटना को घर में अंजाम देने लगे।


विरोध करने पर युवक को हथियार के बट से मारकर घायल कर दिया। इस दौरान वहां से जान बचाकर भाग रही काम करने वाली महिला को बदमाशों ने गोली मार दी। महिला की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सिंघाड़ा निवासी टेनी राय कि पत्नी सुलेखा देवी के रूप में हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है और अपराधियों को जल्द ही पकड़ लेने का दावा किया है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता