ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

हजारीबाग से लापता हुआ था बच्चा, चाची ने जहानाबाद में एक लाख 30 हजार में बेचा, दो महिला गिरफ्तार

JEHANABAD: रिश्तों का कत्ल करने वाला एक मामला बिहार के जहानाबाद से सामने आया है, जहां झारखंड पुलिस ने हजारीबाग से लापता एक तीन साल के बच्चे को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बच्

हजारीबाग से लापता हुआ था बच्चा, चाची ने जहानाबाद में एक लाख 30 हजार में बेचा, दो महिला गिरफ्तार
First Bihar
3 मिनट

JEHANABAD: रिश्तों का कत्ल करने वाला एक मामला बिहार के जहानाबाद से सामने आया है, जहां झारखंड पुलिस ने हजारीबाग से लापता एक तीन साल के बच्चे को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक बच्चा 19 जून से ही लापता था। हैरान करने वाली बात तो ये है कि बच्चे को किसी और ने नहीं बल्कि उसकी चाची ने ही बेच दिया था। दरअसल, बच्चे को बिहार के जहानाबाद की महिला ने खरीद लिया था। जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक महिला की पहले से तीन बेटियां थी, इसलिए उसे बेटे की चाहत थी। जब बच्चे की चाची ने उसे ये ऑफर दिया तो उसने बच्चे को खरीद लिया। एक लाख तीस हजार रुपये में मासूम का सौदा कर दिया गया। शक़ के आधार पर पुलिस ने बच्चे की चाची को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ की। तब जाकर मामले की पोल खुली।


दरअसल, बच्चे को खरीदने वाली महिला को बेटे की चाहत थी। उसकी पहले से तीन बेटियां थी। उस महिला की मुलाकात आरोपी चाची से हजारीबाग में हुई। बताया जा रहा है कि एक परिचित ने बच्चे की चाची और उस महिला को मिलाया था, जिसके बाद बच्चे की कीमत भी तय कर ली गई। वहीं, काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को उनका बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत की। पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई। बताया जा रहा है कि आखिरी बार बच्चे को चाची के घर देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की और उसके गुनाह का खुलासा हुआ।


सच्चाई सामने आते ही पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्चे को पुलिस की निगरानी में घर भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी चाची के पास से एक लाख 10 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस दोनों महिलाओं से पूछताछ में जुटी हुई है, जिसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी।

टैग्स