ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्‍पताल में दम तोड़ा, 4 लोगों ने गैंगरेप के बाद काट दी थी जीभ

DELHI : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने एक बार फिर एक लड़की की जान ले ली. इस बार ये घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ. जहां चार दरिंदो ने मिल कर एक 19 वर्षीय महिला को अ

हाथरस गैंगरेप पीड़िता ने सफदरजंग अस्‍पताल में दम तोड़ा, 4 लोगों ने गैंगरेप के बाद काट दी थी जीभ
Anamika
2 मिनट

DELHI :  इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना ने एक बार फिर एक लड़की की जान ले ली. इस बार ये घटना उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुआ. जहां चार दरिंदो ने मिल कर एक 19 वर्षीय महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया. इन हैवानों ने रेप करने के बाद पीड़ित  की जीभ भी काट दी. इस दरिंदगी के बाद जिंदगी से जंग लड़ रही लड़की आज हार गई.    

हाथरस गैंगरेप पीड़िता का इलाज पहले अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उसे दिल्‍ली स्थित सफदरजंग अस्‍पताल रेफर कर दिया गया था. 

रेप करने के बाद आरोपियों ने महिला की हत्या करने की कोशिश की थी जिसमे वो कामयाब नहीं हो पाए तो दरिंदो ने उसकी  जीभ काट दी. इस घटना में पीड़ित बुरी तरह जख्‍मी हो गई थीं. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीड़ित को अलीगढ़ से दिल्‍ली लाया गया था. 

पीड़ित का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि विक्टिम के दोनों पैर लकवाग्रस्‍त हो गए थे. इसके अलावा उनका एक हाथ भी आंशिक तौर पर पारालाइज्‍ड हो गया था. पीडिता की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए दिल्‍ली में दिखाने की इच्‍छा व्‍यक्‍त की थी, जिसके बाद गैंगरेप विक्टिम को एम्‍स रेफर कर दिया गया था. हालांकि, उन्‍हें बचाया नहीं जा सका.