ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW में शव लेकर भागे अपराधी

DESK: गुरुग्राम के एक होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गयी है। हत्या के बाद शव को BMW में लेकर अपराधी होटल से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई ह

गुरुग्राम में मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या, BMW में शव लेकर भागे अपराधी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: गुरुग्राम के एक होटल में 27 साल की मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या कर दी गयी है। हत्या के बाद शव को BMW में लेकर अपराधी होटल से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जाता है कि गैंगस्टर संदीप गाडोली एनकाउंटर में वो गवाह थी। जिसकी बदमाशों ने हत्या कर दी है। 


घटना की तस्वीर होटल में लगे कैमरे में कैद हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज को खंगालने में जुटी है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है। मृतका की पहचान गुरुग्राम के बलदेव नगर निवासी मॉडल दिव्या पाहुजा के रूप में हुई है। होटल के मालिक अभिजीत पर हत्या का आरोप लगा है। 


यह बात निकलकर सामने आ रही है कि होटल मालिक अभिजीत ने शव को ठिकाने लगाने के लिए कुछ लोगों को 10 लाख रुपये दिये थे। ब्लू रंग की बीएमडब्लू कार में रखकर शव को ठिकाना लगाने के लिए ले जाया गया है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। वही आरोपी अभिजीत घटना के बाद से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। अभिजीत की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। वही शव को ठिकाना लगाने बीएमडब्लू से निकले आरोपियों की भी तलाश जारी है। पूरे इलाके में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।