ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

क्लीनिक बंद कर डॉक्टर बना चोर, गैंग बनाकर चुराए 140 कार

Vadodara crime news: वडोदरा में चोरी की लत ने एक डॉक्टर को क्रिमिनल बना दिया। गैंग बनाकर उसने 140 कारों की चोरी की है।

 Vadodara crime news
क्लीनिक बंद कर डॉक्टर बना चोर
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Vadodara crime news: गुजरात के वडोदरा से क्राइम की हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां चोरी की लत लगने पर डॉक्टर ने अपनी क्लीनिक बंद कर दी और गैंग बनाकर चोरी करने लगा। आरोपी ने अब तक कुल 140 कारों की चोरी की है। दरअसल वडोदरा की क्राइम ब्रांच ने तीन कार चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये चोरों में से एक डॉक्टर भी शामिल है। इन तीनों के खिलाफ अब तक 140 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं। 


इन शातिर चोरों के खिलाफ कारेली बाग और रावपुरा पुलिस स्टेशन में कार चोरी की तीन शिकायतें दर्ज की गई थीं। वडोदरा क्राइम ब्रांच इसकी जांच कर रही थी तभी पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति इको कार लेकर वड़ोदरा आया है जो कि चोरी की है। जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप बिछाकर एक व्यक्ति को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम हरेश मानिया बताया।


हरेश ने पूछताछ में बताया कि उसके दो साथी भी उसके साथ वड़ोदरा आये हैं। जिसके बाद पुलिस ने अरविन्द मानिया और ताहेर अनवर हुसैन को पकड़ लिया। पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि हरेश और अरविन्द दोनों सगे भाई हैं। वो गाड़ियां चुराकर राजकोट भेजते थे। जहां गाड़ियों के सभी स्पेयर पार्ट्स अलग-अलग करके बेचे जाते थे। इन तीनों के खिलाफ करीब 140 से अधिक कार चोरी की शिकायत दर्ज हैं। यह तीनों आरोपी वड़ोदरा पुलिस स्टेशन में वॉन्टेड थे। 


पुलिस की पूछताछ में हैरान करने वाली बात पता चली। दरअसल हरेश के पास बैचलर ऑफ ईस्टर्न मेडिसिन एंड सर्जरी (BEMS) की डिग्री है और वो अपनी मेडिकल प्रैक्टिस भी करता था। लेकिन कार चोरी की लत ने उसे डॉक्टरी छोड़ शातिर चोर बना दिया। उसे चोरी की ऐसी लत लगी कि उसने अपनी क्लीनिक बंद कर दी और चोरी करने लगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता