ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

महिला गार्ड की आंखों में लाल मिर्च डालकर जेल से भागे 16 कैदी, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

DESK : महिला कॉन्स्टेबल की आंखों में लाल मिर्च डालकर एक साथ 16 कैदियों के जेल से भागने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. घटना राजस्थान के

महिला गार्ड की आंखों में लाल मिर्च डालकर जेल से भागे 16 कैदी, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

DESK : महिला कॉन्स्टेबल की आंखों में लाल मिर्च डालकर एक साथ 16 कैदियों के जेल से भागने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. घटना राजस्थान के फलौदी जेल की बताई जा रही है. कैदियों के भागने की खबर मिलते ही जोधपुर पुलिस में हड़कंप मच गया. पुलिस ने तुरंत सर्च अभियान शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार, भागने वाले ज्यादातर कैदी नशे और तस्करी के मामले में बंद थे.


बताया जा रहा है कि फलौदी के उप कारागृह में कुछ बंदियों ने वहां तैनात गार्ड की आंखों में मिर्च फेंक दी. इस बीच मौका पाकर वहां से 16 बंदी एक साथ भाग निकले. भागने वाले बंदियों में से तीन बिहार के हैं. बाकी बंदी फलौदी, बाप और लोहावट क्षेत्र के हैं. बताया जा रहा है कि पहले कैदियों ने महिला गार्ड को सब्जी फेंककर घायल किया था. इसके बाद कैदियों ने गार्ड पर लाल मिर्च फ़ेंक दी और भागने में कामयाब रहे. 


सूचना के बाद एडीएम फलौदी हाकम खान, एसडीएम यशपाल आहूजा और थानाधिकारी राकेश कुमार ख्यालिया सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी ली. बता दें कि भागने वालों में अधिकांश आरोपी एनडीपीएस एक्ट में बंद हैं. कुछ पर हत्या और हत्या की कोशिश के आरोप हैं.

टैग्स