Bihar Crime News: गोपालगंज के कुचायकोट प्रखंड के एक सरकारी विद्यालय में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसावनापुर में चोरों ने विद्यालय परिसर को निशाना बनाया और अलमारी में रखे महत्वपूर्ण सरकारी कागजात, रजिस्टर, डायरी समेत कई सामान गायब कर दिए।
घटना की जानकारी सामने आने के बाद विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे विद्यालय परिसर का जायजा लिया। पुलिस ने विद्यालय में मौजूद सामान और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और गायब हुए सामान का मिलान कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि विद्यालय में चोरी की घटना के बाद जब स्कूल प्रबंधन ने अलमारी और अन्य सामान की जांच की तो कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और रजिस्टर गायब मिले। इनमें विद्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात, रजिस्टर और डायरी समेत अन्य सामान शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद दस्तावेजों और सामान की जांच की। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर विद्यालय से कौन-कौन से सामान और दस्तावेज गायब हुए हैं।
फिलहाल पुलिस और विद्यालय प्रबंधन की ओर से गायब सामान और दस्तावेजों का मिलान कराया जा रहा है। वहीं, चोरी की इस घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है, ताकि चोरी की वारदात में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसावनापुर, कुचायकोट प्रखंड में स्थित है। विद्यालय में चोरी होने की जानकारी शिक्षा विभाग को प्राप्त हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया था, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है।
शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसंधान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि विद्यालय से वास्तव में कौन-कौन से सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब हुए हैं और इस चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोग कौन हैं।
फिलहाल सरकारी विद्यालय में हुई इस चोरी की घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेजों और रजिस्टरों का गायब होना अपने आप में गंभीर मामला माना जा रहा है। पुलिस अब मामले की जांच के साथ-साथ चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज





