ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सरकारी अस्पताल से चोरी हुई वैक्सीन, टीके का 320 डोज ले उड़े चोर

DESK : देश भर में कोरोना के बढ़ते कहर के बाद वैक्सीनेशन अभियान भी ज़ोरों शोरों से चल रहा है. इसी बीच कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने की भी खबर सामने आई है लेकिन राजस्थान म

सरकारी अस्पताल से चोरी हुई वैक्सीन, टीके का 320 डोज ले उड़े चोर
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना के बढ़ते कहर के बाद वैक्सीनेशन अभियान भी ज़ोरों शोरों से चल रहा है. इसी बीच कई राज्यों में वैक्सीन की किल्लत होने की भी खबर सामने आई है लेकिन राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की किल्लत के बीच सरकारी अस्पताल से वैक्सीन चोरी होने का मामला सामने आया है. शहर के शास्त्री में स्थित कावंटिया अस्पताल से कोवैक्सिन टीके की 32 शीशियां चोरी हो गई हैं.


बता दें कि वैक्सीन की एक शीशी में 10 डोज रहते हैं. इस लिहाज से कुल 320 डोज चोरी गए हैं. अस्पताल के मेल नर्स ने शास्त्री नगर थाने में वैक्सीन चोरी होने का केस दर्ज कराया है. जानकारी के मुताबिक, वैक्सीन 12 अप्रैल को गुम हुई थी. दो दिन बाद आज इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है. 


रिपोर्ट में कहा गया है कि CMHO ऑफिस से मिली भारत बायोटेक की बनाई कोवैक्सिन की 32 शीशी गुम हो गई है. वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल अधिकारी ने बताया कि सेंटर पर आने वाली वैक्सीन का पूरा रिकॉर्ड रहता है. इसलिए स्टोर से ही टीका के गायब होने की आशंका है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन की तरफ से मिली शिकायत के बाद मौके पुलिस पहुंची थी. जब पुलिस ने CCTV कैमरों की जांच की, तो स्टोर के आसपास के सभी कैमरे खराब मिले. 


वैक्सीन चोरी होने के मामले में अस्पताल के अधीक्षक ने भी अपने स्तर पर जांच कराई है. जांच में सामने आया कि वैक्सीन स्टोर से ही गायब हुई है. अस्पताल में मौजूद वैक्सीन सेंटर से दूसरे सेंटरों को भी वैक्सीन भेजी जाती है, जिसका पूरा रिकॉर्ड रखा जाता है. इसकी पड़ताल से पता चला है कि स्टोर में वैक्सीन की इन्वेंटरी में पूरी मात्रा दिखाई गई है, लेकिन स्टॉक में वैक्सीन गायब है. 

टैग्स