ब्रेकिंग
Anant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देशAnant Singh : 'छोटे सरकार' ने की नीरज कुमार के नार्को टेस्ट की मांग, आखिर क्या है 8 साल पुराना मामला? क्यों अब तक नहीं थमी अदावतBihar News : अनंत सिंह बनाम नीरज कुमार: 11 साल पुरानी अदावत फिर सुर्खियों में, 2015 की मोकामा लड़ाई से AK-47 विवाद तक जानिए पूरी कहानीBihar News: बिहार में 50 से ज्यादा ट्रेनें रद, हावड़ा-पटना समेत कई ट्रेनों का बदला रूट; 21 सितंबर से 4 अक्टूबर तक असरBihar News : धान-मक्का से केला तक तबाह, बिहार में 270 करोड़ की फसल का नुकसान; किसानों को कितना पैसा मिलेगा?Bihar News : 3 डिसमिल मुफ्त जमीन के लिए पटना में क्यों उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़? 8 हजार आवेदन के बाद सरकार ने दिया बड़ा निर्देश

गोपालगंज में 10 रुपये के लिए महिला की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र में 10 रुपये के विवाद ने महिला की जान ले ली। स्वयं सहायता समूह को लेकर हुए विवाद में टांगी से हमला किया गया, जिसमें घायल पान देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज जिले में महज 10 रुपये के विवाद ने एक महिला की जान ले ली। स्वयं सहायता समूह में 10 रुपये जमा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।  


टांगी से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। घटना थावे थाना क्षेत्र के मठगौतम गांव की है। मृतका की पहचान किशोर मुसहर की 33 वर्षीय पत्नी पान देवी के रूप में हुई है।


10 रुपये को लेकर हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, स्वयं सहायता समूह में 10 रुपये जमा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपी ने टांगी से पान देवी के सिर पर हमला कर दिया।


गंभीर रूप से घायल पान देवी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत नाजुक होने पर गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


छह आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। हालांकि, मृतका के परिजन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे, पुलिस के आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार कराया गया। 


परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतका एक बेटे और एक बेटी की मां थी। मृतका के शव के गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।

टैग्स