ब्रेकिंग
पुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्टपुलिस को चकमा देकर चलती गाड़ी से कूदा कैदी, पेशी के बाद जेल जाने के दौरान हुआ फरार; मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मीसीतामढ़ी में वार्ड सदस्य प्रतिनिधि का विवादित वीडियो वायरल, DM-DDC पर गंभीर आरोप, अभद्र टिप्पणी से बवालदेश में बढ़ती महंगाई पर भड़के तेजस्वी यादव, NDA सरकार पर लगाए यह आरोपBihar Sports News: पटना जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के प्रधान लिपिक सेवानिवृत, विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजननिगरानी की गिरफ्त में आया पटना का घूसखोर हेडमास्टर, 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार में 16 साल की प्रेग्नेंट लड़की की हत्या, संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 16 वर्षीय सात माह की गर्भवती किशोरी सनम कुमारी का शव संदिग्ध हालात में मिला। गला दबाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Crime News
नाबालिग की हत्या से सनसनी
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में एक बार फिर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा उच्च विद्यालय के पास एक किशोरी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की उम्र महज 16 साल थी और वह सात माह की गर्भवती भी थी। 


मृतका की पहचान सनम कुमारी के रूप में हुई है जो बलुआ टोली निवासी सुभाष शाह की बेटी थी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। मृतिका के गले पर काले रंग का धब्बा पाया गया है, जो गला दबाकर हत्या करने की ओर इशारा करता है। 


इसके अलावा नाक से खून निकल रहा था, जिससे यह स्पष्ट होता है कि लड़की के साथ बर्बरता की गई थी। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मृतका सात माह की गर्भवती भी थी। यह जानकारी हेडक्वार्टर डीएसपी विजय कुमार मिश्रा ने खुद दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज पर जांच कर रही है, यानी न केवल हत्या की परिस्थिति, बल्कि यह भी देखा जा रहा है कि मृतका किसके संपर्क में थी, गर्भवती कैसे हुई, और किन-किन लोगों की संलिप्तता हो सकती है।


घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गांव के लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि आखिर कौन इतनी छोटी बच्ची के साथ इतना जघन्य अपराध कर सकता है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई लिखित शिकायत पुलिस को नहीं सौंपी है। पुलिस ने मृतिका के मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किससे संपर्क में थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता