ब्रेकिंग
सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦'हिंदी सीखो या नौकरी छोड़ो', जोमैटो वेयरहाउस के सुपरवाइजर के बयान पर विवाद, विरोध के बाद कन्नड़ में मांगी माफी✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज

गोपालगंज में दलित की हत्या, बदमाशों ने बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां अपराधियों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी है. बदमाशों ने बड़े ही बेरह

गोपालगंज में दलित की हत्या, बदमाशों ने बेल्ट से पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ रही हैं. ताजा मामला गोपालगंज जिले का है, जहां अपराधियों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी है. बदमाशों ने बड़े ही बेरहमी से पीट-पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना गोपालगंज जिले के यादोपुर इलाके का है, जहां विशुनपुर गांव में कुछ बदमाशों ने एक दलित युवक की हत्या कर दी. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि कुछ बदमाशों ने दो दलित भाइयों को बेरहमी से पीटा था. जिसके कारण एक भाई की मौत हो गई. मृतक के शरीर पर कई जगह बेल्ट के गहरे निशान हैं. 


मृतक युवक की उम्र 21 साल बताई जा रही है. मृतक के भाई ने पुलिस में इस घटना की शकायत की है. 4 लोगों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया गया है, जिन्होंने दोनों भाइयों की पिटाई की. 


इस घटना के संदर्भ में सदर एसडीपीओ नरेश पासवान ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता