ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिहार: शराब के साथ पकड़ाए इनकम टैक्स के अधिकारी, 8 कार्टून विदेशी शराब बरामद

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, गोपालगंज जिले से जो खबर सामने आई है वो कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। यहां आयकर विभाग के सहायक आयुक्त शराब की खेप के साथ पकड़े गए हैं। बिहार-य

बिहार: शराब के साथ पकड़ाए इनकम टैक्स के अधिकारी, 8 कार्टून विदेशी शराब बरामद
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन, गोपालगंज जिले से जो खबर सामने आई है वो कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। यहां आयकर विभाग के सहायक आयुक्त शराब की खेप के साथ पकड़े गए हैं। बिहार-यूपी सीमा पर ड्राइवर के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया है। ये सुनकर आप भी चौंक जाएंगे कि सहायक आयुक्त को 8 पेटी विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया है। 



दरअसल, गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की। इसी दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। ये कार्रवाई गोपालगंज के कुचायकोट थाने के बलथरी चेक पोस्ट पर की गई। गिरफ्तार सहायक आयुक्त की पहचान दिल्ली में कार्यरत राजेश के रूप में की गई है। 



शराब किसी सामान्य गाड़ी से नहीं बल्कि भारत सरकार लिखी गाड़ी से सप्लाई की जा रही थी। जानकारी के मुताबिक जब्त शराब दिल्ली से छपरा भेजी जा रही थी, तभी ये कार्रवाई की गई। उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

टैग्स