ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार : शादी में दहेज कम मिलने से नाराज था पति, प्रेग्नेंट पत्नी की बेरहमी से ले ली जान

GOPALGANJ : गोपालगंज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोनहवां गांव की है। यहां एक सनकी पति ने दहेज के लिए अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या

बिहार : शादी में दहेज कम मिलने से नाराज था पति, प्रेग्नेंट पत्नी की बेरहमी से ले ली जान
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के कोनहवां गांव की है। यहां एक सनकी पति ने दहेज के लिए अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। महज 5 महीने पहले बड़े ही धूमधाम के साथ दोनों की शादी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। वारदात के बाद आरोपी पति समेत सभी ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, यादोपुर थाना क्षेत्र के बाबू बिशनपुर गांव निवासी दूधनाथ साह ने अपनी बेटी सोनी की शादी कोटवा गांव निवासी राधेश्याम गोड़ के बेटे विजेंद्र साह के साथ इसी साल 9 मई को बड़े ही धूमधाम के साथ किया था। ससुराल के लोगों ने दहेज के तौर पर पांच लाख रुपए कैश की मांग की थी लेकिन लड़की के पिता दूधनाथ साह लड़के वालों को साढ़े तीन लाख रुपया ही दे पाए थे। शादी में लड़के को लड़की वालों ने एक बाइक भी दी थी।


शादी के कुछ महीनों तक तो तबकुछ ठीक रहा लेकिन बाद में पति और ससुराल के लोग सोनी पर दहेज के बकाया पैसों के लिए दबाव बनाने लगे। ससुराल के लोगों द्वारा इसको लेकर सोनी को प्रताड़ित किया जाने लगा। सोनी द्वारा इस बात की जानकारी मायके वालों को दिए जाने के बाद सोनी के पिता ने दामाद को शांत करने के लिए एक सोने की चेन और अंगूठी दी लेकिन ससुराल वाले अपनी मांग पर अड़े रहे।


इसी बीच मंगलवार की रात सोनी के पति ने अपने ससुराल में फोन कर बताया कि सोनी की हत्या हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही सोनी के मायके वाले आनन-फानन में उसके घर पहुंचे तो पति समेत सभी ससुराल वालों को घर से फरार पाया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका सोनी 4 महीने की प्रेग्नेंट थी।