ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार : सिविल कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी का नाले से मिला शव, पिछले तीन दिनों से लापता था जवान

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक पुलिस जवान का शव नाले से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जवान पिछले तीन दिनों से पुलिस लाइन से लापता था, गुरुवार की सुबह पुलिस लाइ

बिहार : सिविल कोर्ट में तैनात पुलिसकर्मी का नाले से मिला शव, पिछले तीन दिनों से लापता था जवान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ : बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां एक पुलिस जवान का शव नाले से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। जवान पिछले तीन दिनों से पुलिस लाइन से लापता था, गुरुवार की सुबह पुलिस लाइन के पास स्थित एक नाले से बरामद किया गया है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने जवान की हत्या करने के बाद उसके शव को नाले में छिपा दिया होगाा। पुलिस पिछले तीन दिनों से लापता जवान को तलाश कर रही थी। 


नाले से पुलिस जवान का शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। मृतक जवान की पहचान अजीत कुमार के रूप में की गई है, जो महाराजगंज थाना क्षेत्र का निवासी था और गोपालगंज सिविल कोर्ट में तैनात था।


मौके पर पहुंचे गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि जवान पिछले तीन दिनों से लापता था। पुलिस तीन दिनों से जवान को तलाश कर रही थी और आज नाले से उसका शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। पुलिस ने मौत के सभी बिंदुओं ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है। इधर, मौके पर पहुंचे मृतक जवान के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।