ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बिहार: घर के बाहर बैठे मुखिया पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी की घटना में 7 लोग घायल

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां अपराधियों ने

बिहार: घर के बाहर बैठे मुखिया पर जानलेवा हमला, चाकूबाजी की घटना में 7 लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक मुखिया पर जानलेवा हमला किया है। अपराधियों के हमले में मुखिया समेत उनके परिवार के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह फुलवरिया पंचायत के मुखिया आफताब आलम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने मुखिया के ऊपर चाकू से कई वार कर दिए। बीच बचाव करने पहुंचे मुखिया के परिजनों को भी अपराधियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। चाकूबाजी की इस घटना में मुखिया समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


आनन-फानन में मुखिया और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने मुखिया आफताब आलम की गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवरिया थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। किस कारण मुखिया पर जानलेवा हमला किया गया, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।