ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बिहार: दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, उपसरपंच को लगी गोली; इलाके में दहशत

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की इस घटना में बीच बचाव करने पहुंचे उपसरपंच को गोली

बिहार: दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका, उपसरपंच को लगी गोली; इलाके में दहशत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। गोलीबारी की इस घटना में बीच बचाव करने पहुंचे उपसरपंच को गोली लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनना फानन में घायल उपसरपंच को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना भोरे थाना क्षेत्र के दिघवा गांव की है।


घायल उपसरपंच की पहचान मार्केण्डय मिश्रा के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक दिघवा गांव निवासी नन्हकू मिश्रा का गांव के ही बिठुन मिश्रा के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों के बीच कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। सोमवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ और देखते ही देखते बात खून खराबे तक पहुंच गई। दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।


इस बात की जानकारी मिलते ही उपसरपंच मार्केण्डय मिश्रा दोनों पक्षों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे इसी दौरान एक गोली उनकी जांघ में जा लगी। गोली लगने के बाद वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफऱ कर दिया है।


उधर, वारदात के बाद गोलीबारी करने वाले लोग मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।