ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहार: छोटे ने बड़े भाई को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा, संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया था। पिता के श्राद्धकर्म के सामान

बिहार: छोटे ने बड़े भाई को कुदाल से काट कर मौत के घाट उतारा, संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में एक छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की कुदाल से काटकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक सप्ताह पहले अपने पिता को भी मौत के घाट उतार दिया था। पिता के श्राद्धकर्म के सामानों का लिस्ट बना रहे बड़े भाई पर छोटे भाई ने अचानक कुदाल से हमला बोल दिया। घटना विजयीपुर थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव की है। 


मृतक की पहचान बंजरिया गांव निवासी वीरेंद्र पांडेय के 37 वर्षीय बेटे अश्विनी पांडेय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों अश्विनी पांडेय के पिता वीरेंद्र पांडेय की मौत हो गई थी। पिता की मौत की खबर सुनकर अश्विनी अपने घर पहुंचा था और घर के बाहर चौकी पर बैठकर श्राद्धकर्म में लगने वाले सामानों की लिस्ट तैयार कर रहा था। इसी दौरान अश्विनी के छोटे भाई आदित्य ने कुदाल से उसके ऊपर हमला कर दिया।


हमले में बुरी तरह से घायल अश्विनी बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन अश्विनी को लेकर जा ही रहे थे कि बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


मृतक के परिजनों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी आदित्य पांडेय को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपी ने संपत्ति को लेकर अपने पिता के साथ मारपीट की थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।