ब्रेकिंग
तीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीतीन महीने से नहीं मिला वेतन, अचानक सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने छोड़ी ड्यूटी; आश्वासन के बाद काम पर लौटेPatna PhD Protest : 19 दिन से अनशन, अब लोकभवन की ओर कूच! बैरिकेडिंग पर चढ़े PhD होल्डर्स,MLC चुनाव में बिगाड़ेंगे खेल बिहार में प्रमोशन घोटाला ! जांच में धरा गए DEO और RDDE, शिक्षा विभाग के दोनों अफसरों की प्रोन्नति रद्द, जानें पूरा मामला... बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटी

बिहारः बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट में 4 लोग हुए घायल

GOPALGANJ: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुर्सी पर बैठने के विवाद को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक

बिहारः बारात में कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट में 4 लोग हुए घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के मशानथाना गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब कुर्सी पर बैठने के विवाद को लेकर बारातियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। किसी के मुंह में तो किसी के सिर में चोट लगी। 


घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया। पीड़ित युवकों ने एससी-एसटी थाने में मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मशानथाना गांव में आए बारातियों को उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्कूल में ठहराया गया था। जहां गांव के कुछ युवक भी बारात देखने पहुंचे थे। इसी दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर युवक आपस में ही भिड़ गये।


 फिर क्या था इस दौरान जमकर मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान चार युवक घायल हो गए। इस घटना के बाद बारात में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा और फिर घायलों ने एससी-एसटी थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत थाने में दर्ज करायी। पीड़ितों ने कहा कि घटना में प्राथमिकी दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी आरोपितों की ओर से दी जा रही है। वहीं एससी-एसटी के थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच में पुलिस जुट गयी है। 

टैग्स