ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बैंक लूट की योजना बना रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस की तत्परता से आज बैंक लूट की घटना होने से बच गई। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की योजना बना रहे 3 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके प

बैंक लूट की योजना बना रहे 3 अपराधियों को पुलिस ने दबोचा, हथियार-कारतूस भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस की तत्परता से आज बैंक लूट की घटना होने से बच गई। उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की योजना बना रहे 3 कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने दो लोडेड देसी पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 


गोपालगंज एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस की तत्परता से आज बैंक लूट की घटना होते-होते बची। एसपी ने बताया कि बड़ई पट्टी स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक को लूटने की फिराक में अपराधी शिव मंदिर के पास इक्ट्ठा हुए थे। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही सभी वहां से भागने लगे। बाइक सवार तीन युवकों को पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया। 


इन अपराधियों के पास से 2 लोडेड देसी पिस्टल और 18 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है। गोपालगंज पुलिस इसे बड़ी कामयाबी मान रही है। गिरफ्तार तीनों अपराधी सीवान जिले के कुख्यात हैं। कई कांडों में पुलिस को इनकी तलाश थी। अपराधियों की पहचान सीवान के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी रोहित उर्फ अभिषेक यादव, जीबी नगर थाना क्षेत्र निवासी ऋतिक और दरौंधा थाना क्षेत्र के रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।